Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS:मनरेगा योजना में लापरवाही पर CEO ने किया कारवाई सचिव निलंबित रोजगार सहायक को नोटिस।

जनपद पंचायत के 24 उपयत्रियों को मनरेगा निर्माण कार्यों में लापरवाही के कारण कारण बताओं नोटिस हुआ जारी।

सिंगरौली कार्यालय
जिले में मनरेगा योजना और श्रमिक सुरक्षा के मामले में कारवाई करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे ने गेरूई पंचायत सचिव पिंकी सिंह को निलंबित कर मुख्यालय जनपद पंचायत चितरंगी में किया वहीं ग्राम रोजगार सहायक सुमंत कोरी को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया यह कारवाई चितरंगी में हुई गंभीर घटना के मद्देनजर की गई जिसमें झरकटा घाट में सड़क दुर्घटना में ग्राम बगडेवा के चार श्रमिक में से तीन की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हुआ जांच में पाया गया कि दो श्रमिकों के संबल योजना पंजीयन कार्ड पंचायत सचिव द्वारा नहीं बनाए गए जिससे उन्हें दुर्घटना सहायता राशि से वंचित होना पड़ा इसके साथ ही जनपद पंचायत के 24 उपयत्रियों को भी मनरेगा निर्माण कार्यों में लापरवाही के कारण बताओं नोटिस जारी किया इसमें बैढन देवसर और चितरंगी पंचायत में कार्यरत उपयत्रियों को पुराने वित्तीय वर्षों के अपूर्ण कार्य पूर्ण करने और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वीकृत कार्य समय पर न कराए जाने पर कारण बताने को कहा गया CEO नें स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजना कार्यों के नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *