SINGRAULI NEWS : ऊर्जाधनी एक्सप्रेस से महिला यात्री का ट्रॉली बैग हुआ चोरी,सिंगरौली जीआरपी चौकी में मामला हुआ दर्ज
सिंगरौली कार्यालय
भोपाल से सिंगरौली आ रही एक महिला का ऊर्जाधनी एक्सप्रेस में ट्रॉली बैग हुआ चोरी महिला यात्री सचिता मिश्रा पति तारा मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी मेढ़ोली ने जीआरपी चौकी सिंगरौली पर सूचना दी पीड़ित महिला ने जीआरपी को बताया कि वह आ 1 कोच की बर्थ नंबर 6 में भोपाल से सिंगरौली आ रही थी उसे नींद आ गई और जब वह लगभग सुबह 7:30 बजे सरई रेलवे स्टेशन पर जागी तो देखा कि उनका ट्रॉली बैग गायब है काफी खोजबीन के बाद ट्रॉली बैग को पता नहीं चल पाया तब जाकर सिंगरौली जीआरपी चौकी में एस आई सुशील सिंह के निर्देश पर हेड कांस्टेबल केके कुशवाहा ने धारा 305( सी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की
