Thu. Feb 5th, 2026

PTNA NEWS : 12 अगस्त को करेंगे माननीय मुख्यमंत्री सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद

करगहर(रोहतास)
राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई, जिसके उपरांत 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार दिनांक 12 अगस्त 2025 को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल/ जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है। इस प्रकार इस संवाद कार्यक्रम से लगभग 3000 संवाद स्थलों के माध्यम से 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचने हेतु सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जाएगी।

इस संवाद कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले।

प्रखंड करगहर अंतर्गत प्रखंड कर्यालय परिसर,सत्यम मैरेज हॉल तिलकापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरी एवं पंचायत सरकार भवन ठोरसन में आयोजित किए जाएंगे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *