Thu. Feb 5th, 2026

जयंत पुलिस ने सरसवाह राजा से 700 ग्राम गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीखक शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में जयंत चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव को 700 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयंत चौकी प्रभारी को सूचना मिल रही थी कि सरसवाह का एक व्यक्त्ति घूम कर छोटी-छोटी पुड़िया के रूप में गांजा बेच रहा है। जिस पर मुखबीर की सटिक सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रवि गोस्वामी के नेतृत्व में एक टीम रवाना कर सरसवाह राजा में एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम आशीश कुशवाहा पिता बबलू कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी सरसवाह राजा चौकी जयंत बताया के पास से बंद एक थैले में 700 ग्राम गांजा कीमत 14 हजार बरामद कर आरोपी के खिलाफ 8/20-बी-एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही की गयी। उक्त गांजा तस्कर द्वारा गांजा कहा से लाया इसकी भी जानकारी ली जा रही है उपरोक्त कार्यवाही में जयंत चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक रवि गोस्वामी, राजवर्धन सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र पटेल, संजय सिंह परिहार, विष्णु रावत, आरक्षक महेश पटेल, अशोक यादव, दीपक यादव, सुरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *