Thu. Feb 5th, 2026

Singrauli news: मायाराम महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 

सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य संस्थापक संरक्षक विशिष्ट अतिथि कपूर त्रिपाठी नगर निरीक्षक थाना मोरवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. बैस मायाराम शिक्षा समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस के द्वारा की गई। आयोजन में सिंगरौली एंव सीधी जिले की कुल 8 टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मायाराम महाविद्यालय एवं शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के मध्य खेला गया जिसमें मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से टीम विजेता रही एवं शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न की टीम उप विजेता बनी, जिन्हें महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस जी द्वारा ट्राफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।उक्त आयोजन में शासकीय अग्रणी महाविद्यालय के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ विनोद कुमार राय एवं अन्य महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला बालीवाल संघ के सचिव राजेन्द्र बैस की गरिमामय उपस्थिति रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अविनाश राय ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक रमेश प्रसाद बैस द्वारा किया गया।महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं आयोजन में उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *