Mon. Mar 23rd, 2026

एनसीएल निगाही क्षेत्र मे हुआ अंतरक्षेत्रिय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन।

दुधिचुआ को हराकर निगाही ने खिताब किया अपने नाम।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सिंगरौली कार्यालय

नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड
निगाही परियोजना मे अंतरक्षेत्रिय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 14 नवंबर से प्रारंभ हो कर तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगीता मे कुल 12 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे फाइनल सहित कुल 15 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला निगाही एवं दुधीचुआ की टीमों के बीच खेला गया जिसमे निगाही की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन शून्य से दुधीचुआ टीम को हराकर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया गया। मैच मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निगाही क्षेत्र के नलिन कुमार वैश्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया साथ ही बेस्ट अटैकर निगाही टीम के अरुण वैश्य, बेस्ट सेटर झिंगुरदा टीम से सुजीत कुमार एवं बेस्ट डिफेंसर के रूप मे दुधीचुआ टीम के गोपाल बिष्ट द्वारा प्राप्त किया गया।
समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक सुमन सौरभ द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान विजेता टीम को बधाई दी गयी साथ ही उपविजेता टीम को शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान उनके द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के खेलो को आवश्यक तत्व बताया गया।
अंत के निगाही क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) गौरव बाजपाई द्वारा बाहर से रेफरी का धन्यवाद किया गया एवं साथ ही सभी टीमो का खेलभावना के साथ पूरी प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एन सी एल कंपनी स्तरीय जे सी सी के सदस्य, निगाही क्षेत्र के समस्त विभगाध्यक्ष, स्पोर्ट प्रोमोशन बोर्ड के सदस्य, निगाही क्षेत्र के जे सी सी सदस्य, सी एम ओ ए आई प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *