Thu. Feb 5th, 2026

फर्जी रसीद के आधार पर एचडीएफसी(मलिन बस्ती) के कई मकान आवंटित, लाखों का हुआ वारा न्यारा मामला हैं मोरवा नगर निगम उपकर्यालय मोरवा का।

नगर पालिका निगम सिंगरौली के उप कार्यालय मोरवा में दुकानों से लेकर मकानो तक के आवंटन में मिलेंगे कई भ्रष्टाचार जो है जांच का विषय।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

सिगरौली जिले के मोरवा में नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 स्थित आईएचएसडीपी बस्ती (लाल बस्ती) में फर्जी रसीद के बल पर कइयों को मकान आवंटित किए जाने की सूचना है। सूत्र बताते हैं कि इसमें लाखों रुपए का व्यारा न्यारा किया गया है। इस घोटाले में नगर निगम उप कार्यालय में पदस्थ एक अधिकारी समेत अन्य व्यक्ति जो की नगर पालिका निगम के कार्यालय के सामने अपनी ऑनलाइन की दुकान चलाता था उसकी संलिप्त बताई जा रही है। बताते हैं कि इस प्रकार फर्जी रसीद छपवाकर कइयों के साथ धोखाधड़ी की गई, वहीं इस फर्जी रसीद के आधार पर नगर निगम को लाखों रुपए का चुना भी लगाया गया है। नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़े यही तक सीमित नहीं हैं। बताते चले की मोरवा स्थित सब्जी मंडी के पास भी बनी दुकानों को बिना आधार आवंटित कर दिया गया है यही नही अगर उपकर्यालय मोरवा के दुकान,एलाइजी,मकान आवंटन का बारीकी से जांच हो तो कई उप कार्यालय मोरवा के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार उजागर हो सकते हैं जो की अंगद के तरह बरसों से इसी उप कार्यालय मोरवा में पांव जमाए बैठे हुए हैं आखिर इन अधिकारियों की कई बार जांच हुआ लेकिन नगर पालिका निगम के अधिकारी ठंडे बस्ते में डालकर फिर भी दे देते वैसे अधिकारीयो को बैठने के जगह अपने सिरहाने पर।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *