Mon. Mar 23rd, 2026

बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली में चैक डैम में नहाने गई मासूम की डूबने से हुई मौत,परिवार में पसरा मातम।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सिंगरौली कार्यालय

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक हादसा पेश आया जहां चेक डैम में सहेलियां संग नहाने गई 15 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिडरवा थाना सरई निवासी कविता कोल उर्फ गुड्डू पिता प्रेमलाल कोल उम्र 15 वर्ष अपने मामा के घर गोदवाली आई थी, जहां घर से कुछ ही दूर पर बने चैकडैम में वह दोपहर सहेलियों के साथ नहाने गई थी ज्यादा गहराई में जाने के कारण कविता डूबने लगी। जिसे देखकर उसके साथ की लड़कियों ने शोर मचाया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह कविता को गहरे पानी से बाहर निकला गया, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल था। घटना के बाद निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा द्वारा भेजे गए पुलिस बल ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। वहीं इस मामले में मार्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *