Mon. Mar 23rd, 2026

कल होगा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ,रेडक्रास सोसायटी द्वारा किया जायेगा संचालन।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सिंगरौली कार्यालय

जिला कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में निर्मित किये गये औषधि केन्द्र का शुभारंभ दिनांक 17 सितम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे सम्मानित जन प्रतिनिधियों के उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
विदित हो कि कलेक्टर शुक्ल के द्वारा अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में सम्मिलित करते हुये लगातार जिलावासियों को अच्छी दवाईयां कम दर पर मिल सके मद्देनजर रखते हुये औषधि केन्द्र का शीघ्र निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत आज उक्त भवन का लोकापर्ण पश्चात रेडक्रास सोसायटी के द्वारा औषधि केन्द्र का संचालन प्रारंभ करेगे। संबंधित केन्द्र के संचालन हेतु सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *