Thu. Feb 5th, 2026

बलियरी में लाखों रुपये का अवैध रेत जप्त खनिज विभाग ने की कारवाई

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

बलियरी में लाखों रुपये का अवैध रेत जप्त खनिज विभाग ने की कारवाई खनिज विभाग ने अवैध रेत कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए बीते दिवस बलियरी में लाखों रुपए का अवैध रेत भंडारण पर किया कब्जा।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग के खनिज अधिकारी एके राय को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि बलियरी में अवैध रेत माफिया जगह-जगह अवैध रेत का भंडारण किया हुआ है। जिस पर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तत्काल खनिज अधिकारी एके राय द्वारा अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए बलियरी में जगह-जगह अवैध रेत भंडारण पर छापा मार कार्यवाही में लाखों रुपए का अवैध रेत जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, प्रभारी खनिज निरीक्षक मुनेंद्र सिंह, सैनिक गजानंद कुमार, दीनबंधु व उनकी टीम रही मौजूद।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *