Sun. Jun 21st, 2026

SINGRAULI NEWS: बकरी चराने निकली नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मासूम को शिकार बनाकर फरार हुआ दरिंदा आखिरकार गिरफ्तार, मोरवा पुलिस की सख्ती से आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

मोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

बकरी चराने निकली थी नाबालिग, अचानक हुई लापता

17 जून को ग्राम पिपरखड़ की एक नाबालिग लड़की घर से बकरी चराने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मोरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जांच में खुला सनसनीखेज राज

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक दिनेश पनिका नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

मुखबिर की सूचना बनी गिरफ्तारी का आधार

लगातार तलाश के बीच 21 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई।

पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर दबोचा आरोपी

पुलिस टीम तत्काल ग्राम पिपरखड़ पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। आरोपी दिनेश पनिका पिता मिरई पनिका (21 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

न्यायालय में पेश, भेजा गया जिला जेल

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

एसपी के निर्देशन में हुई पूरी कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देशन तथा एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पूरे अभियान की निगरानी थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा की गई

उपरोक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक एन.पी. तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह,संजीत सिंह प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह,कुलदीप शर्मा आरक्षक अजय यादव,कमलेश तिवारी,रियाज आलम,राकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *