SINGRAULI NEWS: अबैध रेत परिवहन करते हुए बिना नंबर के एक मिनी टिप्पर रेत लोड शासन पुलिस ने किया जप्त।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत कारोबारी ओवरलोडिंग कारोबारी सहित यातायात उल्लंघनों पर लगातार चल रही है कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के एम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली बैढ़न के द्वारा चौकी शासन के उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध दिनांक 17/6/2026 को मुख्वीर से सूचना प्राप्त होने पर बिना नंबर के मिनी टीपर ग्राम गड़हरा से अवैध रेत लोड कर बिक्री करने के लिए ग्राम सीधी खुर्द शिवपहड़ी जा रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा खनिज विभाग के साथ ग्राम गडहरा रोड पर घेराबंदी की गई इसी दौरान गडहरा तरफ से बिना नंबर का मिनी टिपर बालू लेकर आते दिखाई दिया जिसे पुलिस के मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा खनिज अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए मिनी टिपर एवं उसमें लोड अवैध रेत को जप्त कर वाहन चौकी परिसर शासन में खड़ा कराया गया जिसके विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई उपरोक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव सहायक उप निरीक्षक विजय अग्निहोत्री लेखचन्द्र डोहर प्रधान आरक्षक मोहम्मद कौसर सुमंत कोल हेमराज पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
