SONBHDRA/SINGRAULI NEWS : गार्ड की सूचना, चोरों की साजिश और डीजल चोरी का खेल बेनकाब।
NCL खड़िया परियोजना में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा
गार्ड की मिलीभगत से चोरी का खेल।
250 लीटर चोरी का डीजल और बोलेरो सहित एक आरोपी गिरफ्तार।
सिंगरौली/सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनसीएल खड़िया परियोजना से चोरी किए गए लगभग 250 लीटर डीजल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन UP 64 BT 5182 भी बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी देवराज चौधरी (26 वर्ष) निवासी रामगढ़, झारखंड ने खुलासा किया कि 01 मई 2026 की रात एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी डोजर मशीन से डीजल चोरी की गई थी।
गार्ड लाहौरी यादव की भूमिका संदेह के घेरे में।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि एनसीएल में कार्यरत गार्ड लाहौरी यादव द्वारा मशीनों की लोकेशन, आवागमन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिसके आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में लाहौरी यादव की भूमिका जांच में सामने आई है और उसके विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरदवा बस्ती स्थित एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास खड़ी बोलेरो की तलाशी ली, जहां से 07 गैलनों में रखा लगभग 250 लीटर डीजल बरामद हुआ।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
“खड़िया परियोजना में डीजल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, गार्ड की भूमिका जांच के घेरे में”
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा बिना सिक्योरिटी के मिली भगत से खदान में परिंदा भी नहीं पर मार सकता है पर चोर कैसे घुसते हैं आसानी से मिली भगत तो है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस खुलासे में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय एवं थाना शक्तिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
