Tue. May 26th, 2026

SINGRAULI NEWS: मोरवा SDOP और थाना प्रभारी के मौजूदगी में चटका में आयोजित हुआ जन चौपाल।

अनुविभागीय अधिकारी मोरवा व थाना प्रभारी मोरवा मौके पर ग्रामीणों के साथ खेली सद्भावना मैच।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन एवं सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज के एम के मार्गदर्शन में आज जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका बस्ती वार्ड क्रमांक 07 में आयोजित हुआ जन चौपाल कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मोरवा एसडीओपी गौरव पाण्डेय एवं मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी कराई इस दौरान मौके पर जन चौपाल में स्थानीय वार्ड पार्षद शिव शंकर प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे मोरवा एसडीओपी गौरव पाण्डेय ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं आपसी विवाद नशाखोरी जैसे मामले में उन्होंने अपना नंबर देते हुए कहा आप निःसंकोच फोन करें क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखें पुलिस आपके सहयोग में सदैव तत्पर हैं जन चौपाल में महिलाओं की सुरक्षा साइबर अपराध से बचाव नशा मुक्ति और अपराध नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया इस दौरान मोरवा SDOP व मोरवा थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीण के साथ सद्भावना मैच भी खेले।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *