SINGRAULI NEWS : जिले में अवैध करोबारियों का हौसले चरम पर बालू ठेकेदार के कर्मचारियों पर बालू चोर जेसीबी चढ़ाने के की कोशिश।
अवैध बालू खनन के वीडियो बनाने पर बालू चोरों ने जेसीबी चढ़ाने के की दुःसाहस।
जिले के देवसर बैढ़न शासन सहित कई जगहों पर दिन रात हो रहा है बालू का अबैध उत्खनन परिवहन।
जिले में शासन गनियारी बलियरी देवसर मोरवा चितरंगी सहित कई जगहों पर बालू कारोबारी किए हैं अवैध भंडारण लेकिन माइनिंग विभाग नहीं करता कारवाई।
जिला सिंगरौली में अवैध कारोबारी के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब यहां ठेकेदार भी सुरक्षित नहीं है आपको बता दें ताजा मामला है बैढ़न थाना कोतवाली क्षेत्र के गनियारी बलियरी का जहां पर की सहकार ग्लोबल के कर्मचारियों के द्वारा अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन का पूछताछ एवं वीडियो बनाने पर सरहंग बालू चोरों के द्वारा बालू ठेकेदार के कर्मचारियों को ऊपर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की गई किसी तरह से सहकार ग्लोबल के कर्मचारियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई आपको बता दें कि जिले में अबैध कारोबारी इतने सरहंग हो गए हैं कि लगातार जिले में खबर मिलती रह रही है कभी अबैध कारोबारी वनपाल पर हमला करते हैं तो कभी सुरक्षा गार्ड पर तो कभी खदान में कार्य कर रहे कर्मियों को भी अपना निशाना बनाते हैं लेकिन पुलिस और जिले के प्रशासन मुक दर्शक बन तमाशा देखती रहती है कहीं ना कहीं इन सरहंगों पर जिला प्रशासन या स्थानीय जनप्रतिनिधि का सहयोग प्राप्त है तब तो यह इतनी दुःसाहस कर रहे हैं आखिरकार पुलिस प्रशासन के रहते बैगर सहमति के कैसे धड़ल्ले से रात दिन परिवहन एवं उत्खनन किया जा रहा है बालू कोतवाली के सामने से एवं शासन चौकी के से खुलेआम गुजरता है बालू लेकर ट्रैक्टर लेकिन कोई जांच नहीं होता आखिर क्यों अगर समय रहते जिला प्रशासन इन पर ध्यान नहीं देता है तो अबैध बालू कारोबारी जिले में नासूर बन सकते हैं जिले में तमाम जगहों पर अवैध बालू कारोबारियों के द्वारा जगह-जगह किया गया अवैध बालू भंडारण जिन पर माइनिंग विभाग के द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल की जाती है खानापूर्ति जिससे जिले में अबैध बालू कारोबारीयों के बढ़ते जा रहे हैं हौसले जेसीबी का चेचिस नंबर RAJ3DXINV03227879 हैं तो वही इंजन सीरियल नंबर H00334541 हैं
