SINGRAULI NEWS : सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भांजा ने मामा के की हत्या पार्टी को लेकर हुआ था विवाद
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़रताली में निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार मोतीलाल पनीका उम्र 58 वर्ष अपने भांजे मणिलाल पनिका के साथ घर में शराब मुर्गा पार्टी की इसी बीच किसी बात को लेकर मामा और भांजे में कहा सुनी होने लगी तभी भांजे ने किसी भारी वस्तु से मामा के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बुजुर्ग घर में ही पड़ा रहा रात में जब उसकी बेटी कार्य करके घर पहुंची तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई जहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसको लेकर परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह से मोरवा पुलिस को इसकी सूचना लग गई एन वक्त पर मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को पकड़कर मोरवा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए पूछताछ कर रही है
