SINGRAULI NEWS:कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर गौरव बैनल ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्या,मौके पर हुआ तत्वरीत निवारण
आज मंगलवार को कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल द्वारा जनसुनवाई की गई कलेक्टर बैनल ने एक-एक कर आवेदनकर्ताओं से संवाद किया और उनकी शिकायतों के निवारण हेतु मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।जन सुनवाई में ही कई आवेदनों का संबंधित अधिकारियों से तत्काल निराकरण कराया गया । साथ ही शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि इनका निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि जो भी दूर दराज से आमजन समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच रहे हैं उन समस्याओं पर अधिकारी तत्वरित कार्रवाई करते हुए निराकरण करें
