SINGRAULI NEWS : बिना परमिट के स्कूल बस के नाम पर चल रही थी 6 यात्री बसें आरटीओ विभाग ने की कार्यवाही
सिंगरौली । जिले में अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है जिला कलेक्टर के निर्देशों के पालन में जिला परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ RTO विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में टीम ने लगातार निगरानी और रेकी कर ऐसे वाहन चिन्हित किए जो नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे थे जिसमें पाया गया कि कुछ स्कूल वैन और बस संचालक बिना वैध परमिट के वाहन चला रहे थे ये वाहन मैरिज पार्टी और अन्य निजी कार्यों में भी उपयोग किए जा रहे थे साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां भी ढोई जा रही थीं। यह न केवल शासन के राजस्व की चोरी है बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर लापरवाही मानी जा रही है कार्रवाही के दौरान जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई उनमें MP 66 ZE 5382 MP 66 P 0568 MP 66 ZH 5210 MP 66 ZR 2598 MP 66 ZE 2647 और MP 66 P 0283 हैं। सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालानी कार्रवाही हुई हालांकि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहनों को जप्त नहीं किया गया लेकिन संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स और शास्ति जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और राजस्व की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।
