SINGRAULI NEWS:रेड क्रॉस सिंगरौली द्वारा निशुल्क प्याऊ का किया गया शुभारंभ
जिला सिंगरौली में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सिंगरौली द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय के पास निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया सोसाइटी सिंगरौली के सौजन्य से जन प्रयास फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है जिससे आम राहगीरों एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा प्याऊ का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एस डी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था सदैव निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के लिए कार्यरत रही है और भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य कार्य है इस पहल के माध्यम से आम जनों को मिट्टी के मटके का स्वच्छ एवं शीतल जल गुण एवं बताशा के साथ उपलब्ध कराया जाएगा जिसे उन्हें गर्मी में राहत मिल सकेगी उक्त कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉक्टर ओ पी राय प्रबंध समिति सदस्य का मनोरमा शहावल राजाराम केसरी आजीवन सदस्य अमित द्विवेदी जन प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे सचिव अमरदीप भरूका सत्येंद्र पांडे रौनक भरूका एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस प्रकार की पहल से समाज में सेवा सहयोग और जनहित की भावना को निरंतर बढ़ावा मिलेगा
