SINGRAULI NEWS : माइनिंग विभाग मोरवा पुलिस एवं NCL सिक्योरिटी की संयुक्त कार्यवाही में एक कोयला लोड हाईवा एक जेसीबी लावारिस हालत में जंगल से हुआ जप्त
मोरवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे कार्यवाई से कोल माफियाओं एवं अवैध कारोबारीयों में मचा हड़कंप
जिला कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा गौरव पाण्डेय खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा तथा पुलिस थाना मोरवा एवं एनसीएल निगाही के टीम ने संयुक्त रूप से देर रात कार्रवाही करते हुए NCL एक्सप्रेसवे के बगल में जंगल से निगाही खदान के समीप अवैध रूप से कोयले के भंडारण कर परिवहन किए जाने के सूचना पर कार्यवाही करते हुए मौके से एक हाईवा क्रमांक CG 15 ED 7160 तथा एक जेसीबी इंजन क्रमांक H 00343939 लावारिस हालत में जप्त किया गया इस दौरान टीम को देखकर मौके से डंपर एवं जेसीबी की चालक फरार हो गए जप्त वाहनों को पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है वाहन मालिक एवं जेसीबी मालिक की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाही की जाएगी इस कार्यवाही में खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया होमगार्ड सैनिक राम सिंह एवं विजेंद्र पांडे शामिल रहे जप्त हाईवा पर कोयला 40 टन लोड बताया जा रहा है जिस संबंध में खनिज नियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है
