Thu. Feb 5th, 2026

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गढ़वा पुलिस ने गुमसुदा महिला को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द।

सिंगरौली कार्यालय

म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में शिव कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में समस्थ थाना प्रभारीयो / चौकी प्रभारीयो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीमो का गठन कर गुमशुदा बच्चो को द्स्तयाब किया। थाना गढ़वा पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान क्रमांक 09/2024 की गुमशुदा महिला सुनीता कोल उम्र 35 वर्ष निवासी केकराई थाना गढ़वा को दस्तयाब कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया है। उपरोक्त कारवाई में सउनि रामचरण सतनामी‌, शिवाकांत बागरी, आर. सुभाष पाल, चंद्रकेश यादव, रमेश यादव का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *