Fri. Apr 10th, 2026

SINGRAULI NEWS: 10 हजार के इनामी हत्या के पांच आरोपियों को चितरंगी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था जानकारी अनुसार 29 मार्च को ग्राम सुकहर में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों में शामिल 51 वर्षीय रामा बादीगीर की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां 7 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई।

चितरंगी पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर विशेष अन्वेषण दल का गठन किया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विशेष दल और साइबर टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि आरोपी बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर 7 अप्रैल को एक आरोपी दिग्विजय बादीगीर को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 अप्रैल को शेष चार आरोपियों अंजीर उर्फ अंजनी बादीगीर, रमेश बादीगीर, पिंटू बादीगीर, बरेश उर्फ बरस बादीगीर को भी सुकहर गांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन, संदीप नामदेव, आर.के. वर्मा, श्रीमती उमेश तिवारी सहित पुलिस टीम के कई अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *