SINGRAULI NEWS: सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर धनबाद से चलकर मुंबई को जाने वाली सप्ताहिक ट्रेन का सीधी सिंगरौली सांसद ने किया स्वागत।
जिला सिंगरौली के सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर आज 10:40 पर पहुंची धनबाद से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई को जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित ट्रेन नंबर 13379 का सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने किया स्वागत जिसमें चोपन मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहे इस ट्रेन का स्टॉपेज सिंगरौली में 5 मिनट का है इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से धनबाद के लिए ट्रेन नंबर 13380 सिंगरौली में मिलेगी जो सिंगरौली में 5:50 पहुंचेगी और 5:55 पर रवाना हो जाएगी इस स्वागत समारोह में सिंगरौली रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक अमितेश कुमार सिंह के साथ सिंगरौली रेलवे स्टेशन के सभी रेलकर्मी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राम सुमिरन गुप्ता भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगरौली के मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरबंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग उर्फ बंटी भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगरौली महामंत्री आलोक यादव, राजेश गुप्ता, विनोद वैश्य, अरविंद झा, हीरामणि जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने भी ट्रेन के रफ्तार सुविधा सहित इस ट्रेन में मिलने वाली सभी सुविधा का भूरी भूरी प्रशंसा की।
