Sun. Mar 22nd, 2026

 

SINGRAULI NEWS : नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस द्वारा एनसीएल खदान से चोरी करने के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बोलेरो सहित तीन नग रोलर जप्त की गई है। जानकारी के अनुसार दिनांक 22.03.2026 को फरियादी आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर एनसीएल ईस्ट खदान मे पैकेज बी के पास से बोलेरो क्रमांक एमपी 66 जेड बी 6998 से चालक लालबाबू सिह बोलेरो मे डोजर का तीन नग रोलर कीमती 15000 रुपये का चोरी करके ले जा रहे को पकडकर पुलिस द्वारा बोलेरो सहित मय अवैध डोजर का तीन नग रोलर कीमती 15000 रुपये का मशरुका जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 0054/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त  कार्यवाही में थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर.149 मोहित सिह, प्रधान आरक्षक 305 प्रवीण सिंह, आरक्षक 570 दिलीप धाकड़,आर.597 विकास तोमर एवं आरक्षक 82 अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *