SINGRAULI NEWS:उत्तरप्रदेश का हीरोइन के सौदागर को मोरवा में 42 ग्राम हेरोइन के साथ महिला व एक पुरुष को स्कूटी के साथ मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग गौरव राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान के द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मोरवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की है। बीती शाम पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 42 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
जानकारी अनुसार शनिवार 7 फरवरी को मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की स्कूटी से हेरोइन की बिक्री के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह व एसडीओपी गौरव पांडे के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
करीब 5:40 बजे संदेह के आधार पर लाल रंग की स्कूटी क्रमांक MP 66ZE 2289 को रोका गया। स्कूटी चला रही महिला फुलकुमारी बसोर उम्र 31 वर्ष निवासी डीबुलगंज, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) एवं पीछे बैठा युवक अब्दुल इस्मत बेग उम्र 26 वर्ष निवासी सोलंग, थाना मोरवा, की हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। जिस दौरान उनके हेरोइन जप्त की गए। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि स्कूटी की कीमत करीब 1 लाख रुपये है। कुल जब्ती 5 लाख 20 हजार रुपये की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोरवा थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, संजीत सिंह चौहान, सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर, अर्जुन सिंह, महिला प्रधान आरक्षक शकुन्तला यादव तथा आरक्षक आकाश पटेल, सौरभ सिंह, रियाज़ आलम, संजीव एवं राकेश यादव शामिल रहे।
