Wed. Feb 4th, 2026

 

SINGRAULI NEWS : शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2026 (शहीद दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस थानों एवं इकाइयों में दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस.परस्ते, सूबेदार आशीष तिवारी, उप निरीक्षक पवन सिंह सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रातः 11:00 बजे राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इसी प्रकार जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

शहीदों का बलिदान सदैव हमें देशभक्ति, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *