Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS मायाराम महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व विधायक ने 150 जरूरतमंदों को कि कंबल वितरण

जिला सिंगरौली के मोरवा स्थित मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली में 150 जरूरतमंद को कंबल वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मायाराम महाविद्यालय के संस्थापक एवं सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैश्य ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों को राहत प्रदान करते हैं और समाज में सेवा भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण वैश्य समिति के सदस्यगण, प्रभारी प्राचार्य सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *