SINGRAULI NEWS : राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मायाराम महाविद्यालय में किया गया स्वागत।
सिंगरौली कार्यालय
मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महाविद्यालय के छात्र सुसन सिंह वैश्य बीए तृतीय वर्ष एवं जय किशन वैश्य बीए प्रथम वर्ष जिसमें फाइनल में रीवा संभाग ने इंदौर संभाग को पराजित किया था प्रतियोगिता मे दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा ओर दोनों ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधत्व किया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता भोपाल में सम्पन्न हुआ जिसके लिए दोनों खिलाड़ियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया साथ प्रोत्साहन राशि की घोषणा 26 जनवरी हेतु किया गया
उक्त अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के डायरेक्टर जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष बद्री नारायण बैंस एवं प्रभारी प्राचार्य जतिंद्र कौर ,कोच छत्रपाल सिंह एवं समस्त महाविद्यालय के स्टाफ छात्रगण मौजदू रहे।
