Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाकर सफल व्यावसाई बनने की ओर अग्रसर है विवेक

उद्यम क्रांति योजना ने दी विवेक को आर्थिक आत्म निर्भतरता

सिंगरौली कार्यालय

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से सेवा और उद्यम स्थापना के लिए युवाओं को ऋण तथा अनुदान का लाभ दिया जाता है। निवासी गोरबी सिंगरौली ने उद्यम क्रांति योजना से अपना उद्यम स्थापित किया है। इस संबंध में विवेक देव पाण्डेय ने बताया कि मैं काफी दिनों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा था। मुझे उद्योग विभाग जाने पर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली। मैंने इस योजना के तहत जनरल स्टोर के लिए अपना प्रकरण तैयार कराया। मुझे स्टेट बैका ऑफ इंडिया के गोरबी शाखा के माध्यम से 8 लाख रुपए का ऋण उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से मंजूर हुआ। इस राशि से मैंने अपने बरगवा में जनरल स्टोर स्थापित किया। हर माह मुझे लगभग 50 हजार रुपए की आमदनी हो जाती है। इससे मेरा मेरे परिवार का भलीभांति पालन-पोषण हो रहा है। मैं नियमित रूप से बैंक की किश्त अदा कर रहा हूँ। उद्यम क्रांति योजना ने मुझे आर्थिक आत्मनिर्भरता दी है।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख स्वरोजगार योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवाओं को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना है। योजना की मुख्य विशेषताएं यह है कि विनिर्माण हेतु 1 लाख रूपये से 50 लाख रूपये तक एवं सेवा और व्यापार हेतु 1 लाख रूपये से 25 लाख की ऋण राशि 7 वर्षो के लिए 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी की सहूलियत के साथ प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ न्यूनतम 8 वी पास तथा उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के नागरिक उठा सकते है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *