SINGRAULI NEWS : SDM चितरंगी ने रोड पर खड़ी सहकार ग्लोबल की पिसी मशीन को जबरन किया जप्त।
सिंगरौली कार्यालय
चितरंगी क्षेत्र में सरकार ग्लोबल कंपनी रेत उत्खनन में लगे पीसी मशीन को जिला प्रशासन ने 19 दिसम्बर को रोड पर खड़ी रही मशीन को जबरन जप्त किया प्राप्त जानकारी के अनुसार मशीन को सरकार ग्लोबल के लगे कर्मचारियों ने रोका लेकिन एसडीएम नहीं माने और जप्त कर चितरंगी थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है वजह क्या थी इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। हालांकि सरकार ग्लोबल के कर्मचारी का कहना है कि जिला प्रशासन ने जबरन जप्त कर कार्यवाही कर रही है।
