Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS :एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में रोमांच चरम पर

एनसीएल की दूधीचुआ परियोजना में अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है

सिंगरौली कार्यालय

एनसीएल के द्वारा यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर 22 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही है जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से कुल 12 टीम भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खड़िया क्षेत्र और जयंत क्षेत्र के बीच हुए कड़े मुकाबले में खड़िया क्षेत्र ने जीत दर्ज की। वहीं बीना परियोजना और सीडबल्यूएस क्षेत्र के बीच खेले गए मैच में बीना परियोजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीडबल्यूएस को पराजित किया।

अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन दूधीचुआ क्षेत्र और कृष्णशिला के बीच खेले गए मैच में दूधीचुआ क्षेत्र विजेता रहा। इसके अलावा मुख्यालय और ककरी क्षेत्र के बीच मैच में मुख्यालय टीम ने बाजी मारी।

इसके अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन अमलोरी क्षेत्र और खड़िया क्षेत्र के बीच हुए मुकाबले में अमलोरी ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं निगाही और सीडबल्यूएस क्षेत्र के बीच हुए मैच में निगाही क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

शुक्रवार को ब्लॉक-बी और दूधीचुआ के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में ब्लॉक-बी क्षेत्र ने जीत हासिल की। साथ ही मुख्यालय और झिंगुरदा क्षेत्र के मैच में एक बार फिर मुख्यालय टीम विजेता रही।

 

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *