Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS:नशे के विरुद्ध खुटार पुलिस की कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ हरे पेड़ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली कार्यालय

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस पी.एस. परस्ते (अनुभाग विंध्यनगर) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार से प्राप्त निर्देशों के पालन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव द्वारा पुलिस टीम गठित कर यह कार्यवाही की गई।

दिनांक 18.12.2025 को पुलिस चौकी खुटार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनौली निवासी रमाकांत पटेल ने अपने घर के पीछे पपीता के पेड़ के पास अवैध रूप से गांजा का पेड़ लगा रखा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँची, जहाँ आरोपी के कब्जे से गांजा का एक बड़ा हरा पेड़ बरामद किया गया।

जप्त गांजा का कुल वजन 25 किलो 660 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- है। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जे.आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीतला यादव,
सहायक उपनिरीक्षक जे.पी. वर्मा,
प्रधान आरक्षक – उमेश विश्वकर्मा, गणेश मीणा, राय सिंह, रवेन्द्र सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, रामबहोर रावत, रामदरश,
आरक्षक – रमेश यादव, गौरव यादव, उमेश अहिरवार, विनोद शाक्य, राजेश यादव, अभिषेक कुशवाहा,
महिला आरक्षक – शिवानी बौद्ध की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *