Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होंगे अशोक सिंह

सिंगरौली कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने वार्ड क्रमांक 34 उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पूर्व एन टी पी सी कर्मी एवं पूर्व भाजपा पार्षद पूनम सिंह के पति अशोक सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश कार्यालय से प्राप्त पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिला कार्यालय मे राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी की विशेष उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने इस बात की जानकारी सार्वजनिक की है कि अशोक सिंह ही वार्ड 24 के उप चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे और 19 दिसंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने पार्टी नेतृत्व तथा जनप्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया है तथा भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने के लिए पूर्णतया आश्वस्त होने की बात कही है।

कार्यालय मे उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों ने एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि भाजपा संगठन इस चुनाव को भी पूरी गंभीरता से लडे़गा तथा पार्टी की एक तरफा विजय होगी और यह सीट पुनः भाजपा की झोली में जायेगी।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *