SINGRAULI NEWS : कटे फटे होंठ एवं तालु के साथ जन्मे 3 साल के श्रीयांश को मिली खुबसूरत मुस्कान
सिंगरौली कार्यालय
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जन्मजात विकृति के बच्चों की पहचान कर निशुल्क उपचार मुहैया करवा रही हैं। सिंगरौली जिले के बैढ़न विकासखंड के सुदूर गाँव कोल्हुई पोस्ट रजमिलान निवासी संतोष शाह बताते हैं कि उनके घर पर आशा कार्यकर्ता गुड्डी शाह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा सिंह के द्वारा गृह भेट किया गया था। इस दौरान उनका बच्चा श्रीयांश शाह 3 वर्ष कटे होंठ एवं कटे तालू से ग्रसित मिला इसकी सूचना उन्होंने तुरंत बैढ़न आरबीएसके टीम को दी । मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड बैढ़न डॉ. पंकज सिंह के मार्गदर्शन में कार्यरत आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम के डॉ.राजेंद्र शाह द्वारा श्रीयांश शाह का स्वास्थ्य परीक्षण कर ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया।
संतोष ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चे का इलाज नहीं हो पा रहा था, सरकार की योजना की जानकारी पहले नहीं थी । आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र शाह ने पिता संतोष शाह को भरोसा दिलाया कि बच्चे का ऑपरेशन का खर्च सरकार वहन करेगी। जिसके बाद श्रीयांश का निःशुल्क ऑपरेशन भोपाल के लाहोटी हॉस्पिटल में कराया गया। अब श्रीयांश अन्य बच्चों की तरह हंस बोल रहा है तथा चेहरा भी सुंदर दिखाई दे रहा है पिता श्री संतोष शाह एवं परिजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम भारत सरकार की योजना के प्रति आभार जाहिर करते हुयें अब गाव में लोगो को योजना से मिलने वाले लाभ के संबंध में जागरूक कर रहे है।
