Sun. Sep 20th, 2026

SINGRAULI NEWS :कार्य योजना तैयार कर लक्ष्यो की पूर्ति करेः-कलेक्टर

डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा करे पूर्णः-गौरव बैनल

सिंगरौली। जिले के आकांक्षी ब्लाक देवसर अंतर्गत जो भी गैप है कार्य योजना तैयार कर निर्धारित पैरामीटरो के तहत गैप को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे तथा डीएमएफ मद से वित्तिय वर्ष 2020-21से चालू वित्तिय वर्ष के स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराकर उपलंब्धता प्रमाण पत्र दिया जाना सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर बैनल ने जिले के आकाक्षी ब्लाक देवसर अंतर्गत विभिन्न विभागो के द्वारा किए जा रहे कार्यो की जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण आहार,कुपोषण सुधार आदि महत्वपूर्ण पहलुओ के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य योजना तैयार कर आकाक्षी जिला के तहत निर्धारित किए गये पैरामीटरो में शत प्रतिशत कार्य किया जाना सुनिश्चित करें तथा आगामी टीएल में प्रगति की जानकारी से अवगत करायें। कलेक्टर ने डीएमएफ मद से वर्ष 2020-21 से वित्तिय वर्ष 2024-25 तक के जिन कार्यो की स्वीकृती प्रदान की गई थी एवं कार्य अभी पूर्ण नही हुयें है उन्होने निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ कार्यो को पूर्ण किया जाकर उपलंब्धता प्रमाण पत्र खनिज विभाग में जमा किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने जयंत परियोजना से सिंगरौली जाने वाली (मुड़वानी डैम) सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ के रोकथाम हेतु सिंगरौली उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित परियोजना के माध्यम से उक्त सड़क में सीसीटीव्ही कैमरे के साथ साथ वाहनो में स्पीड गर्वनर आदि की तत्परता के साथ व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करायें ताकि सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से यह पता चल सके कि किसी वाहन स्पीड गर्वनर लगा है तथा किसी वाहन में नही लगा है। उन्होने सभी उपखण्ड अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शासकीय भूमियों से अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित को नोटिस जारी करे।साथ ऐसे व्यक्ति जो पुस्तैनी रूप से शासकीय भूमि में आवास बनाकर रह रहे है उनके पास आवास के अलावा अन्य स्थलो पर भूमि नही है उन्हे भी चिन्हित करे तथा नियमानुसार उन्हे आवासीय पट्टा भी प्रदान किया जायें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयो के लिए संचालित स्कूल बसो में क्षमता अनुसार ही बच्चो को बैठाया जाये इस संबंध में कड़ी निगरानी रखे तथा नियमित रूप से वाहनो की जॉच करे निर्धारित मापदण्ड के अनुसार बसो का संचालन किया जायें। तथा कृषि विभाग के अधिकारी से जिले में खाद की उपलंब्धता की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद का वितरण सुनिश्चित करे। वही संबंधित विभाग के अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलंब्ध है। धान उपार्जन एवं परिवहन की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रो पर मौसम को देखते हुयें ऐसे व्यवस्था कराये कि बर्षात आदि के धान भीगे नही तथा परिवहन के कार्य में तेजी लायें। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन एवं टीएल हेतु आवेदनो के निराकरण की प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि लंबित आवेदनो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करे तथा आगामी टीएल बैठक में टीएल हेतु निर्धारित किए गए आवेदनो का शत प्रतिशत निराकरण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा करे साथ ही नगर निगम क्षेत्र में ठोस एवं अपष्टि पदार्थो के प्रबंधन साफ सफाई के साथ साथ सौदर्यीकरण किए जाने हेतु लगातार मानीटरिंग करे। वही विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जहा भी ट्रन्सफार्मर एवं केबल बिगड़े वा जले है उन्हे तत्काल बदलने की कार्यवाही करे। तथा ऐसे मझरे टोले जो विद्युत से वंचित है वहा विद्युतीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करे। कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देश दिए कि सायबर फ्राड के प्रकरणो के संबंध में आवेदको द्वारा आवश्यक रूप से एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही कराये ताकि समय पर उनकी राशि वापस कराई जा सके। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे राखड़ वाहन जिनके द्वारा नियमो का पालन नही किया जा रहा है एवं सड़को में राखड़ फैलाया जा रहा है उन्हे चिन्हित कर जिला परिवहन अधिकारी इनके विरूद्ध चलानी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लक्ष्य की प्राप्ति किया जायें। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, प्रभारी अपर कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, अखिलेश सिंह, नंदन तिवारी, सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरविंद डामोर, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकाक्षा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, उद्यानिकी अधिकारी एच.एल निमोरिया सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed