Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS : एनसीएल ने डीएवी, कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी के साथ किया एमओयू का विस्तारीकरण

सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

सिंगरौली जैसे दूरस्थ परिक्षेत्र में देश की मिनीरत्न कोयला कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) गुणवत्तायुक्त एवं किफायती शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु 8 डीएवी स्कूल, 2 केंद्रीय विद्यालय और 1 डीपीएस विद्यालय को वित्तीय सहायता देकर उनका संचालन सुनिश्चित कर रही है। इन विद्यालयों में 13 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनमे से अधिसंख्य परिधीय समुदाय से जुड़े हैं।

इसी क्रम में हाल ही में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अगले 15 वर्षों तक भी बेहद सस्ते दर पर अबाध गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी, नई दिल्ली के साथ एमओयू को विस्तारित किया है।

इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने सिंगरौली परिक्षेत्र में शिक्षा के प्रति एनसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एनसीएल निरंतर सार्थक पहलें कर रही है। डीएवी के साथ एमओयू का यह विस्तार हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह शैक्षणिक पहल न केवल विद्यार्थियों की उत्कृष्टता को बढ़ाएगा, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को भी नई उड़ान देगा।

इस एमओयू के अंतर्गत, एनसीएल द्वारा आगामी 15 वर्षों तक सिंगरौली परिक्षेत्र में डीएवी विद्यालयों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे विद्यालयों में शिक्षण सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों तथा खेलकूद गतिविधियों के स्तर में उल्लेखनीय सुधार के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।

इस दौरान एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी तथा डीएवी की ओर से उपाध्यक्ष, डीएवी कॉलेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी, नई दिल्ली अजय सूरी ने हस्ताक्षर किए।

#मेरा_एनसीएल #कोलइंडिया

Ministry of Coal,Government of India
Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Coal India Limited

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *