Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवा में धान मशीन में फंसकर महिला के हुआ मौत

सिंगरौली कार्यालय 
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवा में एक महिला की मौत हो गई। महिला धान मशीन में काम कर रही थी अचानक मशीन में फंस गई, जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे निरीक्षक मोहम्मद समीर ने बताया कि मृतक की पहचान उज्जैनी निवासी बुटली साकेत पति रविंद्र साकेत के रूप में हो गई है। वह तलवा गांव में अपने पाही पर ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेसर मशीन से चावल निकाल रही थी। इसी दौरान बुटली साकेत का सर का कपड़ा अचानक मशीन के सॉफ्ट में फस गया, सॉफ्ट में फंसने के कारण पहले कपड़ा अंदर गया इसके बाद महिला का सर अंदर चला गया, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल  ट्रैक्टर बिना नंबर का था और तेंदुहा क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से मशीन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है और मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की विवेचना में जुट गई है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *