Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS:तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 250 श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में शोभनाथ, द्वारिका दर्शन के लिए हुये रवाना

सिंगरौली प्राधिकरण अध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर श्रद्धालुओ के रिर्जव बसो से सरई ग्राम रेलवे स्टेसन से किया रवाना

सिंगरौली  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सिंगरौली जिले के 250 श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में आज शोभनाथ एवं द्वारिकापुरी दर्शन के लिए सरई ग्राम रेलवे स्टेसन से उमंग एवं उत्साह के साथ भजन कीर्तन करते हुयें रवाना हुये। श्रद्धालुओ सरई ग्राम रेलवे स्टेसन तक कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार रिर्जव बसो के माध्यम से रवाना किया गया। सिंगरौली तहसील नगरीय एवं ग्रामीण के श्रद्धालुओ को कलेक्ट्रेट परिसर से सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह द्वारा फूल माला पहनाकर उनकी बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसी प्रकार जिले अन्य चयनित स्थलो, देवसर, बरगवा, चितरंगी तथा माड़ा से भी श्रद्धालुओ को रिर्जव बस के माध्यम से सरई ग्राम रेलवे स्टेसन रवाना किया गया। श्रद्धालु सरई ग्राम रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा सोमनाथ तथा द्वारिका दर्शन हेतु जायेगे। कलेक्ट्रेट परिसर से श्रद्धालुओ रवाना करते समय तहसीलदार सविता यादव सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *