SINGRAULI NEWS: कुएं में मिला शव पुत्री ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप
जिला सिंगरौली के बैढंन थाना क्षेत्र के शासन हनुमान मंदिर इलाके में कल एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई मृतक का पहचान 35 वर्षीय राजकुमारी शाह के रूप में हुई स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे महिला के शव बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका के पुत्री पूजा साह नें पुलिस को बताया कि लम्बे समय से विवाद था मृतका के पति का चाची से संबंध था जिसके कारण अक्सर घर में झगड़े होते रहते थे चौकी प्रभारी ने कहां की पुत्री द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं पुलिस हर पहलु पर गंभीरता से जाँच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का होगा खुलासा
