Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय टीम के लिए मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली के छात्र हुए चयनित

 

सिंगरौली कार्यालय

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता ( पुरुष) वर्ग दिनांक 22 नवम्बर 2025,आयोजक: ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा रहा ।
जिसमें से सीधी/सिंगरौली,रीवा एवं सतना जिले के टीम शामिल हुए ।
जिसमें राज्य स्तरीय टीम के लिए मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली के छात्र – सुशन सिंह, जय कृष्ण बैस एवं ऋषिकेश बैस का चयन हुआ। चयनित छात्रों को मायाराम महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस के द्वारा खिलाड़ियों मैनेजर छत्रपाल सिंह को एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई दी। साथ ही प्रोत्साहन किया एवं भविष्य की प्रतियोगिताओ के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी इसी तरह महाविद्यालय का नाम खेल के क्षेत्र में गौरवान्वित करते रहें जिसे आने वाली पीढ़ी खेल के प्रति जागरूक रहे !!

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *