Thu. Feb 5th, 2026

SONBHDRA NEWS : साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई महिला को ट्रक ने कुचला, गंभीर रूप से हुई घायल

सोनभद्र संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता

म्योरपुर-सोनभद्र।म्योरपुर कस्बे के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शनिवार को साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना म्योरपुर थाने के समीप दोपहर के समय हुई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के डढ़ियरा गांव निवासी इंद्रावती (36) पत्नी गोटेलाल अपने छोटे बेटे के साथ बाजार पहुंची थीं। जैसे ही वह म्योरपुर थाने के पास पहुंचीं, रेणुकूट की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल नयन दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया गया। वहीं चिकित्सक डॉ. पी.एन. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *