SINGRAULI NEWS : रबी सीजन में पर्याप्त मात्रा में किसानो को उलंब्ध कराये उर्वरकः-कलेक्टर
सीएम हेल्प लाईन कि शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
सिंगरौली कार्यालय
रबी सीजन में पर्याप्त मात्रा मे किसानो को उर्वरक एवं बीज उपलंब्ध कराये तथा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो को विभागीय अधिकारी स्वंय रूचि लेकर निराकरण कराना सुनिश्चित करे। सीएम हेल्प लाईन कि शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 6 विभागीय अधिकारियो को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा दिया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिलें में रबी फसल के लिए खाद बीज के उपलंब्धता की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानो को उनकी आवश्यकता अनुरूप खाद बीज उपलंब्ध कराये उन्हे किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पायें। उन्होने मतदाता सूची गहन पुनिरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुयें समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सीमा में मतदाता सूची गहन पुनिरीक्षण कार्य सम्पन्न कराये तथा प्रति दिवस के लिए निर्धारित प्रतिशत के अनुसार कार्य किया जाना सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की सिथिलता एवं लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में शिविर आयोजित कर मतदाता सूची का गहन पुनिरीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करे। वही धान उपार्जन केन्द्रो के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि के अनुसार किसानो से धान उपार्जन करना सुनिश्चित करे। किसानो के लिए उपार्जन केन्द्र पर सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करे ठण्ड के दौरान केन्द्र में छाया सहित अलाव की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चो कार्य कराने वाले प्रतिष्ठानो, व्यावासयो की औचक जॉच करे तथा अगर कही पर बाल श्रम कराया जा रहा है तो संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये तथा आगमी टीएल बैठक के दौरान पालन प्रतिवेदन भी दिया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि एम्बुलेंश संचालन की लागतार मानीटरिंग करे गंभीर मरीजो को आवाश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सा उपलंब्ध कराया जा सके कलेक्टर ने कहा कि एम्बुलेश संचालन के कार्य पर लापारवाही करने वाले पर कठोर कार्यवाही करे। साथ ही एनआरसी में कुपोषित बच्चो के उपचार के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि एनआरसी के लिए निर्धारित किए गए बेड के अनुसार कुपोषित बच्चो को भर्ती कराकर उनका उपचार कराये तथा आगामी बैठक मे एनआरसी बार भर्ती कुपोषित बच्चो की जानकारी भी उपलंब्ध करायें।
कलेक्टर ने वन स्टाप सेंटर संचालन के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात डीपीओ को निर्देश दिए कि सेटर का संचालन निर्धारित पैरामीटर के अनुसार कराये। समय समय पर स्वंय वन सेटर का निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। वही सीएम हेल्प लाईन, समाधन विंदु में चिन्हित विंदु, जन सुनवाई तथा टीएल बैठक के विंदुओ की समीक्षा करते हुयें विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने शिकायतो के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। साथ सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जिला आपूर्ति अधिकारी, एलडीएम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, कोषालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, सहायक संचालक उद्यानिकी एस.एल निमोरिया, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, उपायुक्त नगर निगम आरपी बैस, डीपीसी आर.एल शुक्ला सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
