Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती पर मोरवा NCL ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

मोरवा एसडीओपी और थाना प्रभारी ने रन फ़ॉर यूनिटी को दिखाई हरी झण्डी

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश भर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया डीजीपी कैलाश मकवाना द्वारा जारी आदेश के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के पहल पर जिले के समस्त थाना द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। जिसको देखते हुए मोरवा स्थित एनसीएल ग्राउंड में एसडीओपी गौरव पाण्डेय एवं मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह समेत पुलिस कर्मियों के साथ क्राइस्ट ज्योति मोरवा,केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली,हाई सेकेंडरी पंजरेह, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र और छात्राएं सहित वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद शेखर सिंह वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रतिनिधि शीलू गुप्ता वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद परमेश्वर पटेल वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद प्रतिनिधि चंद्रिका वर्मा उप कार्यालय नगर निगम मोरवा के अभय राज सिंह सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। इस दौरान दौड़ में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी मोरवा गौरव पांडेय ने कहा कि देश आज पहले गृहमंत्री और लोह पुरुष माने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह सरदार वल्लभ भाई पटेल ही थे जिन्होंने जूनागढ़ से लेकर हैदराबाद तक 562 रियासतों को एक कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था। उन्होंने यह भी बताया की सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही आल इंडिया सिविल सर्विस की नींव रखी थी। जिस कारण वह उनके प्रेरणा स्रोत भी हैं। वहीं मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने अलग-अलग विद्यालय और कॉलेज से आए प्रतिभागियों को शुभकामना देकर उन्हें एक रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा किया यह दौड़ हार जीत के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता के लिए है। तत्पश्चात एसडीओपी एवं थाना प्रभारी ने हरी झंडी जयंती पर दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई। जिसके बाद सभी स्टेडियम से मुख्यालय वीआईपी गेट से मैनरोड मुख मार्ग होते हुए थाना रोड, कन्या विद्यालय रोड, आजाद चौक से होते हुए पुनः स्टेडियम में अपनी दौड़ खत्म की। इस दौड़ में छात्रों के साथ एसडीओपी गौरव पांडे, डीएन सिंह,अजित परिहार कुलदीप शर्मा प्रवीण मरावी समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। करीब 3 किलोमीटर की इस दौड़ में प्रथम राहुल यादव तो दूसरे स्थान पर विजय सिंह एवं तीसरे स्थान पर सुनीत सिंह रहे। दौड़ के दौरान “भारत माता की जय”, “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” के नारे लगे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *