Thu. Feb 5th, 2026

SONBHDRA NEWS: करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घर के सामने खेलते समय हुआ हादसा, छठ पर्व पर नानी के घर आया था मासूम

म्योरपुर, सोनभद्र।

(संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में सोमवार को उस समय मातम छा गया जब एक पांच वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अभि (5 वर्ष) पुत्र दयाशंकर निवासी आश्रम अपनी मां के साथ छठ पर्व मनाने के लिए नानी के घर कुंडाडीह आया हुआ था। सोमवार को वह घर के सामने खेल रहा था। उसी दौरान सबमर्सिबल पंप से पाइप द्वारा पानी सप्लाई की जा रही थी, पास में इन्वर्टर रखा हुआ था। अचानक पानी की पाइप में करंट प्रवाहित हो गया। मासूम ने जैसे ही पाइप को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत हो गया।

परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे अस्पताल परिसर में दहाड़ें मारकर रोने लगे।

मेमो के माध्यम से जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *