Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : एनसीएल दुधीचूआ में डोजर के चपेट में आने से सुपरवाइजर के मौके पर हुआ मौत।

खदान नियमों को ताक पर रखकर NCL के खदान में वर्करों से कराया जा रहा है कार्य।

एनसीएल खदान में आए दिन रोज हो रही है दुर्घटना लेकिन फिर भी एनसीएल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था पर नहीं दे रहा है ध्यान।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के एनसीएल की दुधिचुआ परियोजना के खदान में डयूटी के दौरान देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक घटना घटित हुआ, जिसमें डोजर मशीन के नीचे आने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीएल दुधिचुआ में ओबी वर्डन के कार्य कर रही ओबी कंपनी गजराज माइनिंग में श्रमिक कार्य के दौरान हादसे का शिकार हुआ यह घटना दूधीचूआ परियोजना के ईस्ट सेक्शन के डंपिंग एरिया का बताया जा रहा है हादसे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मृतक का नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया जा रहा है जो कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहा था जो की सीधी जिले के रहने वाला है वर्तमान में वह वार्ड क्रमांक 09 में किराए के मकान पर रह रहा था

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और दुधीचूआ परियोजना के अधिकारी पहुंचे शव को एंबुलेंस के माध्यम से नेहरू हॉस्पिटल जयंत भेजा गया वही इस मामले में प्रशासन और एनसीएल के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर NCL प्रबंधन करेगा कारवाई

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *