Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS:वृहद पेयजल योजना के प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा

गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कर पेयजल उपलंब्ध कराना सुनिश्चित करेः बैनल

सिंगरौली कार्यालय
जिले में संचालित वृहद पेयजल योजना के तीनो ईकाइयों के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टर गौरव बैनल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से ली कलेक्टर बैनल ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ पाईप लाईन, इंटाकवेल सहित अन्य निर्माण कार्य पेयजल से संबंधित समय पर पूर्ण करे ताकि उक्त योजना के लाभ से आम जन मानस को लाभान्वित कराया जा सके। घर घर शुद्ध पेयजल उपलंब्ध हो। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी से बैढ़न भाग 1, बैढ़न भाग 2 सहित गौड़ परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यो के प्रगति एवं पूर्ण होने की जानकारी ली।

वही संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि गौड़ देवसर समूह जल योजना अंतर्गत 253 ग्रामो में से 53 ग्राम पीएचई द्वारा एक जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इन ग्रामो में जल निगम द्वारा बल्क वाटर प्रदाय किया जायेगा। यह भी कार्य प्रगति पर है वही बैढ़न भाग 1 समूह जल योजना अंतर्गत 295 ग्रामो मे से 54 ग्राम में पीएचई के द्वारा एक नल जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। तथा बैढ़न 2 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 194 ग्रामों में से 26 ग्रामो में पीएचई द्वारा एकल नल जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इन दोनो योजनाओ में भी जल निगम बल्क वाटर प्रदाय करेगा इन योजनाओ के भी कार्य प्रगति पर है। जानकारी पश्चात कलेक्टर बैनल ने निर्देश दिए कि यह महत्वाकाक्षी योजना है इसका क्रियान्वन निर्धारित समय पर किया जायें। ताकि नल कनेक्शन के माध्यम से हर घर शुद्ध पेयजल उलंब्ध हो सके। बैठक के दौरान जल निगम के प्रबंधक पंकज वाधवानी, विजय त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *