SINGRAULI NEWS: कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चो के साथ मनाई दिवाली
दिवाली पर्व पर कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चो के चेहरे में आई मुस्कान
समस्त जिले वसियों को कलेक्टर बैनल ने दी दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
सिंगरौली कार्यालय
प्रकाश के पर्व दीपावाली के शुभ अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने दिव्यांग बच्चो के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास बैढ़न नव प्रवाह समिति द्वारा संचालित छात्रावास में पहुचकर दिव्यांग बच्चो का कुशल क्षेम जाना एवं मिठाई खिलाकर उनका मुह मीठा किया। कलेक्टर ने बच्चो से रूबरू होकर उनके पाठन पाठन की जानकारी ली। दिव्यांग बच्चो का फूल माला पहनाकर उनकी हौसलाफजाई करते हुयें कहा कि आप की शिक्षा, रहन सहन की जिम्मेदारी मेरी है आपकी जो भी मूलभूत जरूरते होगी उसे पूरा किया जायेगा। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि आप सब क्या बनना चाहते ही जिस बच्चो ने अपने रूचि अनुसार किसी ने बताया कि मुझे डाक्टर बनना है, शिक्षक बनना है। पुलिस अधिकारी बनाना है। कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि अगर आप लोगो को किसी भी प्रकार समस्या हो रही है तो आप मुझे बता सकते है। संवाद के दौरान बच्चों ने कलेक्टर से कम्प्युटर सिस्टम की मांग की जिस पर कलेक्टर द्वारा बच्चों को कंप्यूटर मुहैया कराने के निर्देश दिये और बच्चों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही उनके पास कंप्यूटर होगा।
कलेक्टर ने बच्चो को दीपावली की शुभकामाना देते हुयें कहा कि यह मेरा सौभग्य है कि आज आप लोगो के साथ दीपावली का त्योहार मना रहा हू। यह पावन पुण्य त्योहार ईश्वर के प्रति समर्पण की अभिव्यक्ति है । आज आप सबके बीच आकर त्योहर मनाने से मेरा मन प्रफुल्लित है। वही दीपावाली के शुभ अवसर पर अपने बीच कलेक्टर को पाकर बच्चो के चेहरे मे मुस्कान आई गई। कलेक्टर ने छात्रावास का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि छात्रावास में जो भी कमिया है उनका तत्काल निदान कि जाये। बच्चो को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, एपीसी संजय श्रीवास्तव, समिति के संचालक अमिति द्विवेदी आदि उपस्थित रहे
