Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS: मोरवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पथ संचलन भव्य रूप से हुआ आयोजन।

सिंगरौली कार्यालय

मोरवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रान्त के धर्म जागरण प्रमुख राघवेंद्र जी का उद्बोधन हुआ तथा नगर संघसंचालक नागेंद्र बहादुर सिंह समेत विभाग सामाजिक समरता प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल व जिले से तुलसीराम वैश्य, प्रमोद अग्रहरि, कृष्ण मुरारी तिवारी, विनोद पाठक, नगर प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जैसवाल एवं उपनगर कार्यवाहक रजनीश द्विवेदी, अजीत झा, संतोष सोनी समेत नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पथ संचलन में मोरवा के कई संघ कार्यकर्ता अपने गणवेश में शामिल हुए। यह पद संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से होते हुए थाना रोड, मेनरोड, सर्किट हाउस रोड, गायत्री मंदिर रोड, एलआईजी चौक, मुख्य बाजार से होते हुए पुनः शिशु मंदिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान कई जगह संघ के लोगों पर पुष्प वर्ष भी की गई।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *