Mon. Mar 23rd, 2026

ROHTAS NEWS :स्वीप के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मतदाताओं को किया गया जागरूक। 

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के मल्टी पर्पस हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा दीप प्रज्वलन कर बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के जिला स्तरीय स्वीप कोषांग कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त सहित नोडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि पिछले बार महिला मतदान की जो प्रतिशत थी पुरुषों के मुकाबले इस बार उसे जागरूकता अभियान से चरण बद्ध तरीके से सुधार किया जाएगा। सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं ने प्रण लिया कि इस बार ज्यादा से ज्यादा महिला वोटर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे महिलाओं का प्रतिशत पिछले बार की तुलना में और अधिक बढ़े। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की वैसे वोटर और महिलाएं जो जाने में असमर्थ है, उनके लिए गाड़ी महिलाओं के लिए कतार (लाइन) की व्यवस्था, वेटिंग रूम, गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अपना मतदान का प्रयोग करें और अपने अधिकार का हनन होने ना दें क्योंकि मतदान करना हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी है। आप अपना वोट अपने विवेक और बुद्धि से करें पर जरूर वोट करें। उन्होंने बताया भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट आपका आवाज होता है। सभी जनता से अपील किया कि लोगों से मिले और लोगों को प्रेरित करें ताकि हम अपने मतदान में वोट देना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को केंद्र में रखकर यह चुनाव कराया जाए, जिससे महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया यह अभियान 11 नवंबर तक चलता रहेगा।

जिला पदाधिकारी ने जिले के स्वीप आइकन को पुरस्कृत किया। जिसमें ज्योति कुमारी राष्ट्रीय खिलाड़ी, शेखर चौरसिया दिव्यांगजन राष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं कला संस्कृति के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर बिहार के पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास मौजूद रहे।
साथ ही साथ रोहतास जिले के शुभंकर लिट्टी बाबू के रचनाकार हर्षित कुमार को चेक देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं के द्वारा बनाए गए रंगोली से मतदान जागरूकता अभियान को काफी सराहा गया। जिला पदाधिकारी ने बिहार विधानसभा आम चुनाव के मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी अभियान की शुरुआत की साथ ही साथ हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत। अंत में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी जनता से चुनाव शपथ बोलकर चुनावी महाकुंभ को सही दिशा देने का प्रयास किया।
महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के जाने-माने डॉक्टर डॉ. कीर्ति पाराशर ने जनता एवं महिलाओं का मतदान में वोट देने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह शहर के वकील प्रतिभा पल्लवी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति कुमारी इत्यादि महिलाओं ने मतदान करने की अपील की।
लोक संगीत के माध्यम से कला जत्था ग्रुप ने जागो रे जागो देश के मतदाता चुनाव गीत से लोगों का हौसला बढ़ाया। सभी जनता ने संकल्प लिया कि वह शहर के विभिन्न जगहों पर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिस तरह से रोहतास शिक्षा में आगे है उसी तरह इस बार भी रोहतास जिला मतदान प्रतिशत में भी सबसे आगे रहेगा।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *