SINGRAULI NEWS: मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली में स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन।
सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य जाँच शिविर का लिया लाभ।
सिंगरौली कार्यालय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं सशक्तिकरण भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन हुआ जिसमे कुल १०७ लोगो का जाँच हुआ सिंगरौली स्वास्थ्य विभाग से अंजलि अवधिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वीणा पटेल CHO झींगुरदह एव मंजू वैश्य CHO पंजरेह एवं मेडिकल टीम एवं प्रबंध समिति के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस एवं प्रभारी प्राचार्य जतीन्द्र कौर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राए मौके पर मौजूद रही डायरेक्टर ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का जांच समय-समय पर कराते रहना चाहिए ताकि पता चल सके की शरीर में कौन गड़बड़ियां है जिस समय रहते हैं दूर किया जा सके।
